संत बोंदर बाबा की समाधि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मेला भी लगा

 संत बोंदर बाबा की समाधि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मेला भी लगा

संत बोंदर बाबा की समाधि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मेला भी लगा
संत बोंदर बाबा की समाधि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मेला भी लगा

ऐसी मान्यता है कि यहाँ मिलने वाली बेमौसम की कच्ची कैरी का प्रसाद ग्रहण करने से निःसंतान दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसी आस्था और मन्नत के साथ शनिवार को सैकड़ों महिलाएँ बाबा की समाधि स्थल पर पहुँचीं।

श्रद्धालुओं का पहुँचना शुक्रवार से ही शुरू हो गया था। कई महिलाएँ घर-आंगन में किलकारी गूँजने की मन्नत लेकर पहुँचीं, तो कुछ संतान सुख मिलने की खुशी में बाबा की समाधि पर दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण करने आईं। सुबह से देर शाम तक नागझिरी में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

समाधि स्थल पर आयोजित मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचे। लोगों ने झूलों का आनंद लेने के साथ खेल-खिलौने और विभिन्न घरेलू सामान की खरीदारी की। खान-पान की दुकानों पर भी दिनभर भारी भीड़ रही। मेले में पहुँची महिलाओं ने बताया कि उन्होंने संत बोंदर बाबा के चमत्कार और महिमा के बारे में सुनकर यहाँ आने का निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं ने बाबा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रसाद ग्रहण करने के बाद उनके घर में भी खुशियाँ आएंगी। नागझिरी में खरगोन जिले के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे। सुबह से देर शाम तक क्षेत्र में भक्ति, आस्था और मेले का उल्लास छाया रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ