खरगोन से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम नागझिरी में स्थित संत बोंदर बाबा के समाधि स्थल पर भादौ नवमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और ऐतिहासिक आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुँचे।
ऐसी गहरी मान्यता है कि यहाँ बेमौसम मिलने वाली कच्ची कैरी का प्रसाद ग्रहण करने से निःसंतान दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के साथ खरगोन जिले के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मन्नतधारी महिलाएँ बाबा के दरबार में पहुँचे।
मेले के दौरान परिसर में भारी चहल-पहल देखने को मिली। लोगों ने झूलों का आनंद लिया, खेल-खिलौने खरीदे तथा खान-पान और प्रसाधन की दुकानों पर दिनभर भारी भीड़ बनी रही।
0 टिप्पणियाँ